Tuesday , October 3 2023

रोहित शर्मा सहित पांच अन्य खिलाडियों को भी मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार

दिल्ली: हर साल की तरह इस साल भी खेलों के लिए दिए जाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा आज खेल मंत्रालय की ओर से कर दिया गया। जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज़ और वन डे टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा को राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए मनोनीत किया गया है। रोहित के साथ इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए पैरा-एथलीट मरियप्पन थंगावेलु, टेबल टेनिस चैंपियन मनिका बत्रा, पहलवान विनेश फौगाट और हॉकी खिलाड़ी रानी को भी इस सूची में शामिल किया गया है।

खेल रत्ना सम्मान पाने वाले चौंथे खिलाड़ी बने रोहित

यह सम्मान पाने वाले रोहित चौंथे क्रिकेट खिलाड़ी है, उनसे पहले ये सम्मान सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली इस अवार्ड को प्राप्त कर चुके है। यह सम्मान किसी भी खिलाड़ी के पिछले चार साल के प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है।
रोहित की बात करे तो उनका प्रदर्शन पिछले चार सालों में लाजवाब रहा है। पिछले साल वर्ल्ड कप में उनके बल्ले से 5 शतक निकले थे, किसी भी एक वर्ल्ड कप में किसी बल्लेबाज़ द्वारा 5 शतक नही लगाया गया है ऐसा करने वाले रोहित अकेले बल्लेबाज़ है।

इशांत और दीप्ति को अर्जुन अवार्ड

भारतीय टीम के  एक और अन्य सदस्य इशांत शर्मा को इस बार अर्जुन अवार्ड के लिए मनोनीत किया गया है, इशांत के साथ महिला क्रिकेट टीम की सदस्य दीप्ति शर्मा को भी इस बार अर्जुन अवार्ड से समानित किया जायेगा।