Friday , September 29 2023

मच्छर क्यों पीते हैं इंसानों का खून, वैज्ञानिकों ने किया खुलासा

डेस्क। मच्छर को एक हानिकारक कीट माना जाता है, जो इंसान या अन्य जीव-जंतुओं का खून चूसकर जिंदा रहते हैं। ऐसा माना जाता है कि सिर्फ मादा मच्छर ही खून चूसती है, नर मच्छर नहीं। अक्सर आपने देखा होगा कि मच्छर आपका खून चूसते हैं और फिर वो वहां से उड़कर भाग जाते हैं, लेकिन क्या कभी इस बारे में सोचा है कि मच्छर इंसानों का खून क्यों पीते हैं? उन्हें आखिर ये आदत पड़ी कैसे? पहले वैज्ञानिक भी इस सवालों के जवाब नहीं जानते थे, लेकिन अब उन्होंने इसका जवाब ढूंढ लिया है, जो बेहद ही हैरान करने वाला है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले मच्छर खून नहीं पीते थे। उनके अंदर एक वजह से धीरे-धीरे यह बदलाव आया है।

मच्छरों ने इंसानों और अन्य जानवरों का खून पीना इसलिए शुरू

मच्छरों ने इंसानों और अन्य जानवरों का खून पीना इसलिए शुरू किया, क्योंकि वो सूखे प्रदेश में रहते थे। जब भी मौसम सूखा होता है और मच्छरों को अपने प्रजनन के लिए पानी नहीं मिलता तो वे इंसानों या जानवरों का खून चूसना शुरू कर देते हैं।

वैज्ञानिकों ने कुछ समय पहले अफ्रीका के एडीस एजिप्टी मच्छरों का अध्ययन किया था. ये वही मच्छर है जिसकी वजह से जीका वायरस फैलता है. डेंगू और पीला बुखार भी इसी कारण होता है। न्यू साइंटिस्ट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अफ्रीका के मच्छरों में एडीस एजिप्टी मच्छर की कई प्रजातियां हैं। सारी प्रजातियों के मच्छर खून नहीं पीते. ये कई अन्य चीजों को खा-पीकर अपना गुजारा करते हैं।

प्रिंसटन यूनिवर्सिटी की शोधकर्ता नोआह रोज ने इस रिपोर्ट में दावा किया था कि किसी ने अभी तक मच्छरों की विभिन्न प्रजातियों के खान-पान को लेकर अध्ययन नहीं किया। हमने अफ्रीका के सब-सहारन रीजन के 27 जगहों से एडीस एजिप्टी मच्छर के अंडे लिए। इन अंडों से मच्छरों को निकलने दिया। फिर इन्हें इंसान, अन्य जीव, गिनी पिग जैसे लैब में बंद डिब्बों में छोड़ दिया ताकि उनके खून पीने के पैटर्न को समझ सकें। एडीस एजिप्टी मच्छरों की अलग-अलग प्रजातियों के मच्छरों का खान-पान एकदम अलग निकला।

मच्छर क्यों पीते हैं इंसानों का खून, उन्हें कैसे पड़ी ये आदत?

नोआह का कहना था कि ये बात एकदम गलत साबित हो गई कि सारे मच्छर खून पीते हैं। हुआ यूं कि जिस इलाके में सूखा या गर्मी ज्यादा पड़ती है. पानी कम होता है। वहां पर मच्छरों को प्रजनन के लिए नमी की जरूरत पड़ती है. पानी की कमी को पूरा करने के लिए मच्छर इंसानों और अन्य जीवों का खून पीना शुरू कर देते हैं।

मच्छरों के अंदर ये बदलाव कई हजार साल में आया है. एडीस एजिप्टी मच्छरों की खास बात ये थी कि बढ़ते शहरों की वजह से पानी की किल्लत से जूझने लगे. तब जाकर इन्हें इंसानों का खून पीने की जरूरत पड़ने लगी। लेकिन जहां इंसान पानी जमा करके रखते हैं, वहां एनोफिलीस मच्छरों (मलेरिया करने वाला) को कोई दिक्कत नहीं होती है. ये अपना प्रजनन कूलर, गमले, क्यारी जैसी जगहों पर कर लेते हैं. लेकिन जैसे ही पानी की कमी महसूस होती है, ये तुरंत इंसानों या अन्य जीवों पर खून पीने के लिए हमला कर देते हैं।