न्यू दिल्ली: सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान के कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के संबंध देश को करोड़ो का चुना लगा कर भागे भगोड़े मेहुल चोकसी और इस्लाम प्रचारक जाकिर नाइक से हैं। संबित पात्रा ने कहा है कि इस्लाम प्रचारक जाकिर नाइक ने 8 जुलाई 2011 को ट्रस्ट के नाम 50 लाख रुपये का चेक दिया था। वहीं पंजाब नेशनल बैंक को करोड़ों का चूना लगाने वाला मेहुल चोकसी ने भी ट्रस्ट को 10 लाख रुपये दिए थे।
भगोड़े चोकसी ने भी दिए थे लाखों रूपये
संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पंजाब नेशनल बैंक फ्रॉड केस में देश से फरार मेहुल चोकसी ने भी राजीव गांधी ट्रस्ट को कई लाख रुपये दान में दिए हैं। चोकसी के नाम पर गीताजति ग्रुप है। इसके अंतर्गत एक और कंपनी आती है मैसर्स नवीराज एस्टेट्स। इस कंपनी ने 29 अगस्त 2014 को राजीव गांधी फाउंडेशन को चेक नंबर 676400 के माध्यम से 10 लाख रुपये दान किए। पात्रा ने आगे कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जहां भ्रष्टाचार है वहां कांग्रेस का नाम आता है। राजीव गांधी फाउंडेशन की कहानी भी कालेधन और अपराधियों के संरक्षण की कहानी है। पीएनबी फ्रॉड का पैसा इस तरह कांग्रेस के फाउंडेशन में दान में जाता है।
इस्लामिक रिसर्चर जाकिर नाइक ने भी दिया था लाखों का
संबित पात्रा ने आगे कहा कि, “जाकिर नाईक की इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर भी जांच चल रही है। इस फाउंडेशन ने 8 जुलाई 2011 को 50 लाख रुपये राजीव गांधी फाउंडेशन को दिए। DCB बैंक के एक खाते से ये डोनेशन किया गया। ये खाता PMLA के अंतर्गत सीज किया गया है।”