आजमगढ़। प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त होती नजर आ रही है। प्रदेश में आय दिन बेखौफ बदमाश घाटनाओं को अंजाम दे रहे है। अब सवाल सरकार और कानून व्यवस्था पर उठ रहे है कि, क्या प्रशासन का खौफ बदमाशों के जहन से निकल गया है।आज यानि बुधवार को आजमगढ़ में लेखपाल को बदमाशों ने गोली मारी।
मामला आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआर गांव का है । जहां बाइक सवार तीन बदमाशों ने ड्यूटी कर घर जा रहे लेखपाल अतुल यादव को गोली मार दी और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल को सीएचसी टीकरगढ़ लालगंज ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
गोली लेखपाल के दाहिने पसली में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज पर जब तक आसपास के लोग मौके पर भाग कर पहुंचते तब तक बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोली से घायल लेखपाल को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी टीकरगाढ़ लालगंज भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। वहीं लेखपाल को गोली मारे जाने की घटना को लेकर हड़कंप मच गया है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था और पुलिस छानबीन व बदमाशों की धरपकड़ की कवायद में जुट गई थी।
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें
Maharajganj में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, अर्धनग्न हालत में छोड़कर भागे आरोपी