लखनऊ। बेखौफ बदमाशों ने प्रदेश में ‘जंगलराज’ कायम कर दिया है। कानून -व्यवस्था की लंबी डिंगे हांकने वालों को घुटने टेकने पर बदमाशों ने मजबूर कर दिया है। बुधवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े PGI में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद तुरंत नजदीक के ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामला PGI कोतवाली क्षेत्र के वृंदावन योजना सेक्टर-14 बी का है। प्रॉपर्टी डीलर दुर्गेश यादव (32) किराए पर ही रहते थे। दुर्गेश मूल रूप से गोरखपुर का निवासी है। बताया जा रहा है कि दुर्गेश के साथी मनीष यादव ने आपसी विवाद के बाद उन्हें गोली मार दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर भेजा जहां उसकी मौत हो गई। एसीपी कैंट डॉ वीनू सिंह ने बताया कि दोनों एक दूसरे को जानते हैं और जमीन का कारोबार करते हैं उसी विवाद में पिस्टल से एक गोली मारी गई है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।
किराएदार सोबेंद्र के मुताबिक, सुबह लगभग 8:30 बजे दो स्कॉर्पियों में पांच-छह लोग दुर्गेश को खोजते हुए आए। पहले उसके कमरे में किसी बात पर विवाद हुआ। उसके बाद सब लोग बाहर आ गए। इसी दौरान कहासुनी के बाद एक ने दुर्गेश के पेट में गोली मार दी।
यह भी पढ़ें
Maharajganj में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, अर्धनग्न हालत में छोड़कर भागे आरोपी