नई दिल्ली: दिग्गज़ टेक कंपनी गूगल अब भारत सहिंत बांग्लादेश में बाढ़ आने से पहले ही लोगों को सूचित कर देगा। पहले यह सुविधा देश के चंद इलाकों तक ही सीमित था लेकिन अब विस्तार कर देशभर के सभी इलाकों तक कर दिया गया है। गूगल की तरफ से फ्लड फोरकास्ट मुहिम (Flood Forecasting Initiaitve) शुरू की गई है,गूगल की इस नई मुहिम से आम लोगों को काफी फायदा मिलने की उम्मीद है।
हिंदी,बंगाली सहिंत 7 लोकल भाषाओं में मिलेगी सुविधा
गूगल की तरफ से नया फोरकॉस्टिंग मॉडल (forecasting) लॉन्च किया गया, जो पहले काफी तेज और सटीक नतीजों को यूजर तक पहुंचाएगा। कंपनी की तरफ से बाढ़ अलर्ट को हिंदी, बंगाली समेत 7 लोकल भाषाओं में सुविधा मिलेगी। गूगल के नए फोरकास्टिंग मॉडल में बाढ़ की गहराई, बाढ़ के पानी की ऊंचाई बढ़ने की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही बाढ़ का डेप्थ मैप जारी किया जाएगा। इसमें न सिर्फ शहर बल्कि गांवों में बाढ़ की जानकारी मिल सकेगी।
समय से पहले मिलेगी जानकारी
गूगल ने यह सुविधा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से शुरू की है। जो समय से पहले लोगों को बाढ़ की जानकारी उपलब्ध कराएगी। गूगल के मुताबिक नई फोरकॉस्ट मुहिम भारत के करीब 200 मिलियन और बांग्लादेश के 40 मिलिनय लोगों को बाढ़ जैसी आपदा से बचाने में मददगार साबित होगी। गूगल ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि कंपनी की तरफ से बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को करीब 30 मिलयन नोटिफिकेशन भेजे गए हैं।
बांग्लादेश वाटर बोर्ड के साथ किया गया है समझौता
गूगल ने Google Flood forecast के लिए बांग्लादेश वाटर बोर्ड और Yale यूनिवर्सिटी के साथ समझौता किया है,जिससे बाढ़ प्रभावित इलाकों की बेहतर ढंग से रिसर्च की जा सके। साथ ही लोगों को बाढ़ के बारे में पहले से सूचित किया जा सके। एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार 65 फीसदी लोगों को समय से पहले बाढ़ की सूचना मिली है, जिससे उन्हें बाढ़ग्रस्त इलाकों से निकलने में आसानी हुई है। साथ ही प्रशासिन मदद को बाढ़ प्रभावित इलाकों तक पहुंचाने में भी मदद मिली है।