Wednesday , October 4 2023

118 ऐप्प सहित PUBG भी हुआ भारत में बैन, सरकार ने कहा देश के लिया था जरुरी

  1. नई दिल्ली: भारत और चीन मे चल रहे सीमा विवाद के बीच आज भारत सरकार ने एक बड़ा फ़ैसला लेते हुए भारत में PUBG मोबाइल ऐप्प को बैन कर दिया। PUBG एक रियल टाइम वार गेमिंग ऐप्प है, दूसरे किसी  देश से भी ज्यादा pubg को भारत मे पसंद किया जाता है।

TIK TOK को पहले ही किया जा चूका है बैन

भारत में PUBG से पहले चाइना की ही सोशल मीडिया ऐप्प TIK TOK को बैन किया गया था। ऐसा माना जा रहा है कि बीते 29-30 अगस्त को चीनी सैनिकों की ओर से LAC पर किये सीमा उलंघन को देखते हुए PUBG को बैन करने का निर्णय किया गया है।

PUBG के साथ 118 अप्प और हुए बैन संबंध

बुधवार को भारत सरकार ने PUBG के साथ 118 अन्य ऐप्पस  को भी बैन करने का निर्णय लिया जिनका संबंध चीन या वहां की कंपनी से है। भारत सरकार ने इन ऐप्पस को बैन करते हुए कहा कि ,”सरकार ने 118 मोबाइल ऐप्स को बैन किया है जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए प्रतिकूल हैं।”