Tuesday , October 3 2023

Baghpat: दिनदहाड़े हुआ सभासद के देवर का कत्ल, जांच में जुटी पुलिस

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के दोघट में शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात से इलाके में हडकंप मच गया। अपराधियों ने यहां दिनदहाड़े सभासद के देवर की पीठ और सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके फ़रार हैं।

Baghpat: दिनदहाड़े हुआ सभासद के देवर का कत्ल, जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि दोघट निवासी किसान सुरेशपाल (35 वर्ष) शुक्रवार दोपहर के समय खेत से चारा लेकर लौट रहा था। इसी दौरान गांगनौली मार्ग पर अज्ञात हमलावरों ने सुरेश के पीठ और सिर में गोली हत्या कर दी।

Baghpat: दिनदहाड़े हुआ सभासद के देवर का कत्ल, जांच में जुटी पुलिस

वहीं मार्ग से गुजर रहे किसानों ने पुलिस और परिवार के लोगों को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। दोघट पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस अधिकारीयों ने मौके पर पहुँच कर मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस वारदात को पुरानी रंजिश से जोड़कर जांच कर रही है।

Baghpat: दिनदहाड़े हुआ सभासद के देवर का कत्ल, जांच में जुटी पुलिस

एएसपी मनीष मिश्रा और सीओ बड़ौत ने पीड़ित परिवार से जानकारी ली। घटनास्थल का निरीक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक बागपत मनीष मिश्रा ने मामले कि जानकारी देते हुए कहा बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किसान की भाभी दोघट के वार्ड चार की सभासद है।