लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद रह चुके चंद्रनाथ सिंह उर्फ सीएन सिंह (65) का शुक्रवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे।
चंद्रनाथ सिंह जौनपुर जिले के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से भी रह चुके थे। सीएन सिंह ने वर्ष 1999 में जीत दर्ज कर पहली बार मछलीशहर सीट पर समाजवादी झंडा बुलंद किया था। उन्होंने बीजेपी के रामविलास वेदांती को शिकस्त दी थी। 5 साल के सीएन सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और इलाज के दौरान ही उन्होंने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली।
वे मुलायम सिंह के करीबियों में गिने जाते थे। सीएन सिंह प्रतापगढ़ सदर सीट से 1996 में विधायक भी रहे, उनके परिवार में पत्नी उषा सिंह, एक पुत्र प्रशांत सिंह और पुत्री पूर्णिमा सिंह हैं। चंद्रनाथ सिंह की मौत से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़ें