आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सोमवार को अचानक दो केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पूरे क्षेत्र में दहशत है। कई किलोमीटर तक आग की लपटें दिख रही है। घटना को देखते हुए हाईवे पर वाहनों की आवा-जाही रोक दी गई हैं.
#WATCH: Fire breaks out at a chemical factory in Sikandra area of Agra. So far, no casualty reported. pic.twitter.com/5D03ZjRQkX
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 7, 2020
मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र के आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग का है। थाना सिकंदरा क्षेत्र में हाईवे पर सुधीर धर्मकांटे के पास राजेंद्र शर्मा की टॉप लास्ट फैक्ट्री और केमिकिल फैक्ट्री है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर दो बजे के आसपास अचानक धुआं उठते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आग ने विकराल रुप धारण कर लिया था। एसपी सिटी मौके पर हैं। कोई जनहानि की पुष्टि नहीं की गई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला पाया है।
पूर्व महानगर अध्यक्ष की है फैक्ट्री
जिन फैक्ट्री में आग लगी है वह सपा पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा की बताई जा रही है। टॉप ग्लास फैक्ट्री में जूते के सोल और उन्हें चिपकाने का कैमिकल बनता है। ऐसा बताया जा रहा है कि छह माह पूर्व भी यहां आग लग चुकी है। लेकिन आज आग इतनी विकराल थी कि आज पास के घरों में रहने वालों को एहतियातन घर से बाहर निकलवाया गया है।
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने आगे कहा कि स्थिति को देखते हुए आसपास के घरों को खाली कराया जा रहा है। वायुसेना और रिफाइनरी से मदद मांगी गई है। फायर टेंडर ( फोम वाले ) मंगाए गए हैं।