Friday , September 29 2023

 Mahindra ला रहा है भारत की सबसे सस्ती बोलेरो,कीमत महज़ 7.64 लाख रुपये

ऑटो डेस्क: भारत की प्रसिद्ध ऑटोमेकर कंपनी Mahindra and Mahindra ने भारत में अपनी पॉपुलर एसयूवी BS6 Mahindra Bolero का सस्ता बेस वेरिएंट B2 लॉन्च कर दिया है। कंपनी बोलेरो के इस वेरिएंट को 7.64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में लॉन्च किया है। ऑटोमेकर ने मार्च 2020 में BS6 Mahindra Bolero को तीन वेरिएंट्स – B4, B6 और B6 (O) में पेश किया था और अब इसमें B2 वेरिएंट भी जुड़ गया है।

 Mahindra ला रहा है भारत की सबसे सस्ती बोलेरो,कीमत महज़ 7.64 लाख रुपये

हालाकि कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर नई बोलेरो के फीचर्स का खुलासा तो नहीं किया है। लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि Mahindra Bolero B2 BS6 में एयरबैग्स, पॉवर स्टीयरिंग, एयर कंडीशनर, एबीएस, पार्किंग सेंसर जैसे बेसिक फीचर्स को शामिल किया जा सकता है।

किस वेरिएंट की कितनी है कीमत

अगर महिंद्रा के इन गाड़ियों की कीमत की बात करें तो Mahindra Bolero B2 BS6 की कीमत 7.64 लाख, Bolero B4 BS6 की कीमत 8.01 लाख, Bolero B6 BS6 की कीमत 8.66 लाख और Mahindra Bolero B6(O) BS6 की कीमत 9.01 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

 Mahindra ला रहा है भारत की सबसे सस्ती बोलेरो,कीमत महज़ 7.64 लाख रुपये

BS6 Mahindra Bolero के टॉप वेरिएंट की बात करें तो इसमें स्टैटिक बेंडिंग हेडलैंप, फॉग लैंप, बॉडी कलर्ड ORVMs, ड्राइवर इंफॉर्मेशन सिस्टम के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, म्यूजिक सिस्टम, पावर विंडो, सेंट्रल लॉकिंग और रियर वॉश और वाइपर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इंजन और पावर के हिसाब से महिंद्रा बोलेरो बी 2 में बीएस 6-कम्प्लायंट, एमएचडब्ल्यूके 75, 1.5-लीटर, डीजल इंजन दिया गया है जो 76hp की मैक्सिमम पावर और 210Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन -स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।