नई दिल्ली: देश में रोज़ बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए हर रोज़ नए रिकॉर्ड बनते जा रहें हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना मरीजों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 96 हजार 760 मरीज बढ़े। इसके साथ मरीजों की संख्या बढ़कर 45 लाख 62 हजार 730 हो गई है। अगर हम सबसे प्रभावित देश अमेरिका से तुलना करें तो पिछले पांच दिन में भारत में मरीजों की संख्या करीब तीन गुना बढ़ी है। गुरुवार को अमेरिका में सिर्फ 38 हजार 811 केस आए और 1090 लोगों की मौत हुई।
मृत्युदर में आई है कमी

एक तरफ जहां कोरोना मरीजों की संख्या रोज़ बढ़ रही है तो दूसी तरफ देश में मृत्युदर घट रही है। पिछले आठ दिन में यह 1.70% से घटकर 1.67% पर आ गई है। लेकिन पंजाब, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, केरल और असम की बढ़ती मृत्युदर ने चिंता में डाल दिया है। दूसरी तरफ, सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, उप्र, तेलंगाना जैसे राज्यों में यह दर तेजी से कम हो रही है।
कोरोना अपडेट्स
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह 10 बजे अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, गुरुवार 96 हजार 551 केस आए और 1200 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 45 लाख 62 हजार 415 हो गई। इनमें से 9 लाख 43 हजार 480 एक्टिव मरीज हैं और 35 लाख 42 हजार 664 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, अब तक 76 हजार 271 लोगों की मौत हो चुकी है।
- इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल (आईसीएमआर) ने बताया कि गुरुवार को देश में 11 लाख 63 हजार 542 सैंपल की जांच की गई। वहीं, अब तक 5 करोड़ 40 लाख 97 हजार 975 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
- दिल्ली में आज मैजेंटा लाइन पर मेट्रो ट्रेन शुरू हुई। लॉकडाउन की वजह से मार्च से यह सर्विस बंद थी।