Friday , September 29 2023

Lucknow:मलिहाबाद में मामूली विवाद पर हत्या,10 घंटे तक चला बवाल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में एक मामूली विवाद के बाद व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हत्या की ख़बर मिलते ही पूरे गाँव में आक्रोश का माहौल बन गया। हत्या के बाद हुए बवाल को 10 घंटे के बवाल के बाद काबू किया सका। शुक्रवार देर रात एक बजे मृतक का अंतिम संस्कार कराया जा सका। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों शांत हुए देर रात आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह ने घटना को छुपाने उच्च अधिकारियों को सही जानकारी अवगत न कराने पर लापरवाह इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह ने बताया की पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ एनएसए तक की कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने किया लखनऊ-हरदोई राजमार्ग जाम

मामला मलिहाबाद के दिलावरम नगर गांव का है जहां गुरुवार को देर रात मामूली विवाद में रामविलास नाम के युवक की मौत हो गई थी जिससे आक्रोशित सैकड़ों लोग शुक्रवार दोपहर से सड़क पर उतर आए थे उन्होंने लखनऊ हरदोई राजमार्ग पर बांस बल्लियां लगाकर सड़क जाम किया था। इस दौरान पुलिस के रोकने पर झड़प भी हुई थी। दोनों तरफ से क़रीब 5 से 6 लोग घायल भी हुए थे।

10 लाख मुआवजा देगी प्रशासन

दिलावर नगर में मामूली बात पर रामविलास की मौत के मामले में हत्या के बजाय गैर इरादतन हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। परिजनों और ग्रामीणों के हंगामे के बाद मुकदमे को हत्या की धाराओं में तब्दील कर दिया गया है। परिजनों की मांग पर प्रशासन ने 10 लाख मुआवजा दिलवाने की मानी है।

पुलिस पर आरोप ‘शुरू से छुपाया घटना का सच’

दिलावर नगर निवासी पंचम का बेटा रामविलास बृहस्पतिवार को शाम रबर की पाइप से सड़क पर पार खेतों में पानी लगा रहा था। तभी उधर से दो बाइक सवार गांव के ही 5 युवक गुजरे। रामविलास ने पाई पर बाइक चलाने से रोका तो। दोनों में विवाद शुरू हो गया। मारपीट में रामविलास को काफी चोटें आई उसकी मौत हो गई।

परिजनों का कहना है कि पांचों युवक ने रामविलास को बाइक से कुचलकर मार डाला है। इसे लेकर गांव में आक्रोश फैल गया। दो समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। रात भर हंगामा चलता रहा। रामविलास के परिवार में पत्नी सुमन और चार बच्चे हैं। पुलिस ने शुरुआत में मामले को एक्सीडेंट बताकर गुमराह करने की कोशिश करती रही। जिसके आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों में 10 घंटे तक हरदोई हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया।