लखनऊ। महोबा में एक व्यापारी की हत्या पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार को घेरते हुये आरोप लगाया कि राज्य में जंगलराज है।प्रियंका गांधी ने ट्विट पर लिखा, महोबा के व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी की हत्या पूरी उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवाल है।
भारतीय जनता पार्टी सरकार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। अब इस सरकार के अफसर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुपारी दिलवा रहे हैं। शोषण पर आवाज उठाना बना मौत का कारण शीर्षक से छपी इस खबर पर कांग्रेस नेता ने लिखा, जंगलराज का भयावह रूप है यह।
यह भी पढ़ें
शर्मनाक! गर्भवती के पेट पर पति ने मारी लात, छह माह के बच्चे की मौत