Monday , October 2 2023

BJP विधायक का विवादित बयान, बेटियों के लिए कह दी इतनी बड़ी बात

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर विवादों में हैं। अपने उलजुलूल बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने हाथरस मामले में एक बयान देकर विवादों से घिर गयें हैं। विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपने बयान में कहा कि ‘संस्‍कार से बलात्‍कार रुक सकता है, शासन और तलवार से नहीं।’ सुरेंद्र सिंह के इस बयान की कांग्रेस ने निंदा की है।

शनिवार को एक मीडिया इंटरव्यू में बोलते हुए सुरेंद्र सिंह ने कहा कि ‘माता-पिता अपनी जवान बेटी को सांस्कारिक वातावरण में रहने का तरीका सिखायें। यह सबका धर्मा है, मेरा भी धर्म है सरकार का भी धर्म है और परिवार का भी धर्म है। जहां सरकार का धर्म रक्षा करने का है वहीं परिवार का भी धर्म है कि बच्चों में संस्कार डाले। सरकार और संस्कार मिलकर देश को सुंदर रूप दे सकते हैं। दूसरा कोई सामने आने वाला नहीं है।’ हाथरस में दुष्कर्म नहीं हुआ था, इसकी पुष्टि लैब व पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो गई है।

कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना

बीजेपी विधायक के बयान को आड़े हाथों लेते हुए उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने देर रात ट्वीट कर कहा, ‘भाजपा और आरएसएस की ऐसी घटिया सोच के चलते ही उत्तर प्रदेश बेटियों के लिए सबसे असुरक्षित स्‍थान बन चुका है। बलात्‍कारी मानसिकता को बल देने वाले ऐसे नेताओं का सामाजिक बहिष्‍कार होना चाहिए।

बयानों के चलते पहले भी रह चुकें हैं विवादों में

बता दें कि सुरेंद्र सिंह अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर हैं। अपने इन्ही विवादित बयानों सुरेंद्र सिंह कई बार विवादों में रह चुकें हैं।
बीते साल सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि मुस्लिम कई पत्नियां रखते हैं और उनके बच्चे जानवर प्रवृत्ति के होते हैं। इतना ही नहीं, वे डॉक्टरों को ‘राक्षस’ और पत्रकारों को ‘दलाल’ बोल चुके हैं। हिंदू धर्म बचाने के लिए विधायक ने हिंदुओं से अधिक बच्चे पैदा करने का आग्रह भी कर चुके हैं। हालांकि, भाजपा लगातार उनके बयानों को नजरअंदाज करती आई है।