सीतापुर: भाजपा नेता और पूर्व एमएलसी भरत त्रिपाठी के छोटे बेटे कौस्तुभ त्रिपाठी ने सोमवार रात को घर में किसी आपस में विवाद को लेकर खुद को गोली मार ली। परिवारजन देर रात घायल कौस्तुभ को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उसे राजधानी लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कौस्तुभ को इलाज के बाद लखनऊ से वापस मंगलवार तड़के सुबह घर लाया गया है। अब वह स्वस्थ है। खबर है कि कौस्तुभ ने घर में आपस में विवाद के बाद लाइसेंसी पिस्टल से पेट में गोली मार ली। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में परिवारजन कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
मामले पर क्या कहती है पुलिस
मामले पर शहर कोतवाल तेज प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वह अस्पताल पहुंचे थे। इस घटना की सूचना परिवार के किसी भी सदस्य ने पुलिस को नहीं दी, क्योंकि कौस्तुभ को गोली लगी थी। यह खबर पुलिस को जिला अस्पताल की मेमो सूचना के माध्यम से मिली थी। शहर कोतवाल ने बताया कि इमरजेंसी में उस वक्त ऐसा माहौल नहीं था कि पीड़ित परिवारजन से पूछताछ की जा सके, लेकिन फिर भी घटना की जांच की जाएगी। जांच में जो भी मामले सामने आएंगे उसी हिसाब से कार्रवाई होगी।
इस बात की यह भी है चर्चा …
इस घटना के बारे में चर्चा यह भी है कि कमर में पिस्टल लगाते वक्त यह घटना हुई है। हालांकि, इस बात की पुष्टि करने के लिए भी कोई तैयार नहीं है।