Saturday , September 30 2023

Firozabad -शोहदों का दुस्साहस- 11वीं की छात्रा को घर में घुसकर गोली मारकर की हत्या

फिरोजाबाद ।प्रदेश में नही थम रहा अपराधों का सिलसिला,ऐसा लगता है कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। अब हमारी बेटिया घर में भी सुरक्षित नही है।मनचलो के इरादे इतने बुलंद हो गये है कि लोगों कि घर में घुसकर हत्या कर दे रहे है ।

ताजा मामला यूपी के फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र से आया है जहां एक छात्रा की छेड़छाड़ के विरोध पर मनचलों ने देर रात घर में घुसकर गोली मारकर हत्या
कर दी। आरोपी घटना के बाद फरार हो गए। पुलिस ने तीन नामजद और तीन अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी को कई टीमें बनाकर दबिश देना शुरू कर दिया है।

मृतका के पिता ने तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपियों ने शुक्रवार की रात घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मृतका के पिता के अनुसार शुक्रवार को स्कूल जाते समय तीन शोहदों ने छात्रा का रास्ता रोक लिया था। उससे छेड़छाड़ का प्रयास किया। इसका छात्रा ने विरोध किया था।

 

 

Banda : रामलीला देखकर लौट रही लड़की को 18 घंटे तक बंधक बनाकर किया गया दुष्कर्म