Monday , October 2 2023

Internet Sensation हिन्दुस्तानी भाऊ की मां का हुआ निधन, गम में डूबा परिवार

एंटरटेनमेंट डेस्क: यूट्यूब से रातों-रात पूरे देश में अपनी पहचान बनानें वाले ‘बिग बॉस 13’ के कंटेस्टेंट हिन्दुस्तानी भाऊ अपनी विवादित भाषा और बयानों की वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस समय हिन्दुस्तानी भाऊ के घर पर दुखों घिर गया है। मंगलवार को विकास पाठक उर्फ हिन्दुस्तानी भाऊ की मां का निधन हो गया। मां के निधन से पूरा परिवार काफी सदमे में है। हालांकि निधन किस वजह से हुआ इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन विकास की मां पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। इसकी जानकारी भी भाऊ ने ट्विटर अकाउंट के जरिए ही फैंस को दी थी।

हाल ही शेयर की थी माँ के साथ फ़ोटो

हिन्दुस्तानी भाऊ ने हाल ही में ट्विटर पर मां के साथ एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो उनका माथा चूमते हुए नज़र आ रहे थे। फोटो देखकर साफ पता चल रहा था कि उनका मां हॉस्पिटल में एडमिट हैं। फोटो के साथ विकास ने कैप्शन में लिखा था, ‘प्लीज़ दुआ करिए मेरी मां के लिए कि वो जल्दी ठीक हो जाएं’। विकास का ये ट्विटर अकाउंट वैरिफाइड नहीं है, लेकिन उनके सारे वीडियोज़ इसी अकाउंट पर शेयर किए जाते हैं। हालांकि कुछ विवादित वीडियोज़ की वजह से उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट को बंद कर दिया गया है।

फेमस यूट्बर हैं विकास पाठक

जानकारी के लिए बता दें कि विकास पाठक फेमस यूट्बर हैं। उन्हें हिन्दुस्तानी भाऊ के नाम से पहचाना जाता है। भाऊ बिग बॉस के पिछले सीज़न यानी बिग बॉस 13 में भी नज़र आ चुके हैं। वैसे हिन्दुस्तानी भाऊ अपने बयानों की वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं। वो न सिर्फ देश के मुद्दों लेकर वीडियो बनाते हैं बल्कि पाकिस्तान को भी ख़ूब लताड़ लगाते हैं। वीडियोज़ में इस्तेमान की जाने वाली अभद्र भाषा वजह से अक्सर निशाने पर भी रहते हैं। इतना ही नहीं भाऊ के खिलाफ शिकायत भी की जा चुकी हैं।