मऊ। लव जिहाद के मामलों को लेकर योगी सरकार सख्त हो गई है। हर दिन कई मामले दर्ज होते है . वही शनिवार को उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के चिरैयाकोट थाने की पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ ‘लव जिहाद’ का मुकदमा दर्ज किया है। इसमें आईपीसी की धारा 366, 506 व 3/5 उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन अध्यादेश 2020 एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ। मुकदमा दर्ज करते ही पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
आपको बता दें कि मोलनागंज गांव के रहने वाले 2 समुदाय का लड़का और लड़की घर से भाग गए। पता चला कि लड़का पहले से ही
शादीशुदा है और लड़की की अभी शादी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि लड़की की शादी 30 नवम्बर को होनी थी, शादी से एक दिन पूर्व लड़की लड़के के साथ भाग गई।
परिवारवालों को जानकारी होते ही परिवार के लोग सकते में आ गए और पहले खुद जानकारी इकट्ठा कर पुलिस को सूचना दिया। लड़की के पिता की तहरीर पर देर रात पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कानूनी करवाई में जुट गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के मोलनागंज गांव में दो समुदाय के लड़के और लड़की घर से भागे हुए हैं. लड़का पहले से ही शादी-शुदा है, जिसमें पुलिस ने 366, 506 व 3/5 उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन अध्यादेश के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस जांच कर मामले की कार्रवाई में जुट गई है।
जेल में सजा काट रहें पूर्व सपा विधायक की 50 करोड़ की संपत्ति कुर्क