Monday , October 2 2023

2024 चुनाव में भाजपा की होगी ‘No Entry’

एक और जहां भाजपा केंद्र में मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने के मौके पर जश्न मना रही है। वहीं दूसरी ओर विपक्ष लगातार सरकार की विफलता को लेकर निशाना साध रहा है। इन सबके बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का के बयान सामने आया है। ममता बनर्जी ने केंद्र की भाजपा सरकार को भ्रष्ट करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार नोटबंदी जैसे फैसलों के जरिए देश की अर्थव्यवस्था को बिगाड़ रही है और विपक्ष को शांत कराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। दरअसल ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में थी यहां पंचायत चुनाव से पहले पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनका हौसला बढ़ाया है। 

ममता बनर्जी ने दावा किया कि 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा की एंट्री नहीं होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में लौटने की कोई संभावना नहीं है। ममता ने कहा कि देश भर में भाजपा के लिए ‘‘नो एंट्री’’ (प्रवेश पर प्रतिबंध) होगी। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्ट है। उन्होंने नोटबंदी जैसे विनाशकारी फैसलों से देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है। यह एक बड़ा घोटाला है।’’ ममता ने कहा कि देश की जनता केंद्र की जनविरोधी सरकार से तंग आ चुकी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार मिलावटी है।