Sunday , March 26 2023

अब गया में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, शर्म के कारण पीड़िता ने लगाई फांसी

बिहार। प्रदेश में नही थम रहा अपराधों का सिलसिला. अभी हाथरस,बलरामपुर, बुलंदशहर, में हुई दुष्कर्म की घटना के बाद से पूरे देश में आक्रोश है। वहीं, एक बार फिर आज दिल को हिलादेने वाली घाटना समाने आई है। दरअसल बिहार के गया जिले के कोंच इलाके में चार युवकों ने एक दलित लड़की को रास्ते से अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता ने शर्म के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया गया है कि घटना 29 सितंबर की है। नाबालिग लड़की अपनी सहेली के घर उसके जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गई थी। वहां से लौटने के दौरान आरोपियों ने लड़की को अगवा कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने उसे एक अज्ञात जगह रातभर बंद करके रखा और उसके साथ पूरी रात दरिंदगी की। इधर, नाबालिग के घर नहीं लौटने से परिजन परेशान हो गए और उन्होंने रातभर उसे ढूंढा। हालांकि, लड़की के घरवालों को केवल निराशा ही हाथ लगी।

नाबालिग से हैवानियत 

घटना के दूसरे दिन सुबह में परिजनों को नाबालिग लड़की एक घर में होने के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद आनन-फानन वे वहां पहुंचे और उसे घर ले आए। जब घरवालों ने लड़की से उसके घर न आने के बारे में पूछा तो दुष्कर्म से सहमी नाबालिग ने हैवानियत की दर्दनाक दास्तान बताई।

वहीं, शर्म के चलते लड़की अपने कमरे में गई और उसने दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। जब घर के लोगों को इसकी शंका हुई तो उन्होंने दरवाजा तोड़ा और लड़की को अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान नाबालिग की मौत हो गई। परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है और दरिंदों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Leave a Reply