कुरुक्षेत्र: कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा चलाई जा रही ट्रैक्टर रैली मंगलवार को हरियाणा बॉर्डर पर पहुंची। राहुल गांधी ट्रैक्टर चलाकर हरियाणा बॉर्डर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा जाने की मांग की। इसी मांग को लेकर राहुल पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर धरने पर बैठ गए हैं।
#WATCH: Congress leader Rahul Gandhi drives a tractor as part of his party's 'Kheti Bachao Yatra' in Noorpur. Punjab CM Captain Amarinder Singh and party's state chief Sunil Jakhar also present. pic.twitter.com/uOd6XzwgHh
— ANI (@ANI) October 6, 2020
100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जाने की इजाजत नहीं
मंगलवार को जब राहुल ट्रैक्टर रैली लेकर पंजाब से हरियाणा बॉर्डर पहुंचे तो हरियाणा पुलिस ने कार्यकर्ताओं की संख्या को देखते हुए उन्हें रोक दिया। कुछ देर बातचीत करने के बाद राहुल को हरियाणा में एंट्री दे दी गई। सरकार ने कांग्रेस को 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की इजाजत नहीं दी थी। ऐसे में जब राहुल गांधी ने हरियाणा में एंट्री की तो पंजाब से आए उनके समर्थकों ने हरियाणा में घुसने की कोशिश की। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया।
नही थी रैली की नहीं इजाजत
हरियाणा पुलिस ने बताया कि पुलिस इस ट्रैक्टर यात्रा की वीडियोग्राफी करेगी। कुमारी शैलजा ने करनाल और कुरुक्षेत्र के डीएम से यात्रा की इजाजत ली है, रैली की नहीं। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। राहुल गांधी को हरियाणा आने से रोका नहीं जाएगा।