Thursday , March 23 2023

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह का आरोप- जातिवाद की राजनीति कर रहें हैं Cm Yogi

लखनऊ: आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह उत्तर प्रदेश सरकार के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ पर लगाता हमलावर रहें हैं। अब संजय सिंह ने सीएम योगी पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। संजय सिंह का आरोप है कि प्रदेश के 39 जिलों में 46 शीर्ष अधिकारी ठाकुर हैं। उनका कहना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मैंने भी संविधान की शपथ ली है। प्रदेश में किसी भी कीमत पर जातिवाद नहीं चलने दूंगा।

प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए द्वेष की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सवाल किया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मुझे देशद्रोही घोषित कर दिया, लेकिन क्या सच का आईना दिखाना देशद्रोह होता है। उन्होंने साफ कहा कि नोटिस, मुकदमा व गिरफ्तारी से मैं डरने या छिपने वाला नहीं हूं।

बताई सर्वे की बात

संजय ने अपने सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि 63 फीसद जनता ने सरकार को जातिवादी कहा और 29 फीसद ने इस बारे में नकारात्मक राय जताई। बाकी लोगों ने अपनी राय देने से मना किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सर्वे के कारण योगी आदित्यनाथ सरकार ने उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया। संजय सिंह ने कहा, मैं अपने सर्वे और बयान पर सौ फीसद कायम हूं।

सरकार रही है जातिवाद की राजनीति

उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि सरकार ठाकुरवाद व जातिवाद की राजनीति कर रही है। उन्होंने विभिन्न जिलों में तैनात अधिकारियों की उनकी जाति सहित गिनती करायी। संजय सिंह ने सवाल किया, 39 जिलों में सिर्फ ठाकुर जाति के 46 शीर्ष अधिकारियों की तैनाती क्या जातिवाद नहीं है। क्या सरकार को अन्य जातियों के अधिकारी नहीं मिले। क्या यही रामराज्य है। क्या यही प्रभु श्रीराम का संदेश है। क्या यह आंकड़े झूठे हैं। क्या यही क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप का संदेश है।

सीएम योगी पुछा क्या यही है रामराज्य

उन्होंने कहा कि क्या यही भाजपा का रामराज्य है। क्या यही सीएम योगी आदित्यनाथ का रामराज्य है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी क्षत्रिय वह नहीं है जो खुद के लिए काम करें बल्कि क्षत्रिय वह है जो सभी को छत्र अर्थात सुरक्षा प्रदान करें। संजय सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ आपने मुख्यमंत्री बनते समय संविधान की शपथ ली थी सांसद होने के नाते मैंने भी उसी संविधान की शपथ ली है। प्रदेश की 24 करोड़ जनता के साथ अन्याय और अत्याचार नहीं होने दूंगा। सत्ता के बदौलत जातिवाद और ठाकुर वाद को नहीं होने दिया जाएगा। आप ठाकुरों के लिए काम कीजिए, लेकिन दूसरी जातियों की उपेक्षा मत कीजिए। उनके साथ अन्यायपूर्ण रवैया मत अपनाइये। प्रदेश की 24 करोड़ जनता का ख्याल रखिए।

Leave a Reply