Wednesday , March 22 2023

कृषि बिल के विरोध में BJP सरकार के खिलाफ सपाइयों का प्रदर्शन

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्य्क्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर व पूर्व विधायक विनय तिवारी के सरंक्षण में सपा नेता पंकज लाला व रजत गुप्ता की अगुवाई में सपाइयों ने सदर चौराहे पर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सपा नेता प्रभात गुप्ता का कहना है कि किसान विरोधी बिल को सरकार को वापस लेना चाहिए।

किसान आंदोलन में साठ से अधिक किसानों की जान भी चली गई। जब भी कोई युवा इस तानाशाह सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है उस पर फर्जी मुकदमा लिख कर उसको जेल भेज दिया जाता है। साथ ही सपाइयों ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार सरकारी संस्थाओं को बेचने का काम कर रही हैं। आज देश मे करोड़ों नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं। लाखों बेरोजगारों ने आत्महत्या कर ली है।

फिर भी सरकार बेरोजगारों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। अभी तक भाजपा सरकार सपा सरकार के द्वारा किए गए कार्यों  का नाम बदलने ओर फीता कांटने में जितना सक्रिय है, उतना सक्रिय अपराध नियंत्रण करने में होती तो मिशन शक्ति पूरी तरह निष्क्रिय साबित नहीं होती। आए दिन महिलाओं व बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। अपराधियों पर इस सरकार में कोई लगाम नहीं है। इस मौके पर बॉबी वर्मा, शुऐब अंसारी, देव आदेश, प्रवीण कश्यप, लियाकत, अमित, उत्तम वर्मा, रशिक तिवारी, आरिफ समेत कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply