Sunday , April 2 2023

Bigg Boss 14 के घर में गर्मी बढ़ाने आ रही है सपना भाभी

मुंबई: बीते 3 अक्टूबर को टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस की वापसी के साथ इस शो से जुड़े विवादों की भी शुरुआत हो गई। इस शो का सबसे पहले विवाद शो की प्रतिभागी राधे माँ की एंट्री को लेकर हुआ था।

इस बार बिग बॉस के 14 सीजन में 11 प्रतिभागी और 3 पूर्व प्रतिभागियों को शामिल किया गया है। हलाकि अब बिग बॉस के घर में अभी और भी एंट्री देखने को मिल सकती है। इस वक्त सपना भाभी के नाम से फेमस सपना सप्पू को वाइल्ड कार्ड एंट्री मिल सकती हैं। अगर, ऐसा होता है, तो उनकी एंट्री से घर ग्लैमर का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कौन सपना भाभी…

200 से अधिक फ़िल्में कर चुकी हैं सपना

सपना एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और अब तक 200 से अधिक फ़िल्में कर चुकी हैं। सपना सप्पू ने अपने करियर की शुरुआत मिथुन चक्रवर्ती की फ़िल्म गुंडा (1998) में किया था। इसके बाद वह कई बी-ग्रेड फ़िल्मों का हिस्सा बनी है। सपना ने अगल-अलग भाषा में करीब 200 भाषाओं में फ़िल्म की है। 20 साल के करियर में सपना ने हिंदी, भोजपुरी, गुजराती भाषा की फ़िल्मों में काम किया है। हालांकि, कुछ समय पहले सपना शादी की और एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली। वह गुजरात शिफ्ट हो गईं।

वेब सीरीज़ से की वापसी

एक्ट्रेस सपना सप्पू ने हालहि में कुछ समय पहले 18 प्लस वेब सीरीज़ सपना भाभी के जरिए वापसी की। इसे शो के जरिए उन्हें एक बार फिर लोकप्रियता मिली है। सपना शुरुआती दौर से अपने बोल्ड इमेज के लिए जानी जाती रही हैं। इसकी नमूना उनके काम में भी देखने को मिलता है। जैसे उनकी हालिया वेब सीरीज़। इस वेब सीरीज़ के अब तक चार एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। इसके अलावा सपना अपने रिश्ते और प्यार को लेकर काफी मुखर रही हैं।

पति से चल रही है कानूनी लड़ाई

सपना का उनके पति के साथ अलगाव हो गया है। रिश्ता टूटने के बाद ही सपना मुंबई में वापसी की। इस वक्त अकेले ही अपने बच्चे को पाल रही हैं। सपना की शादी एक गुजराती बिजनेस मैन से हुई थी। कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में सपना ने बताया था कि उनके पति ने सेलिब्रिटी स्टेट्स को देखकर शादी की। इस वक्त भी सपना अपने पति से लीगल लड़ाई लड़ रही हैं।

 

Leave a Reply