Thursday , March 23 2023

Shahjahanpur : कलयुगी बेटे ने सोते समय मां के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जलाया

शाहजहांपुर। कलयुगी बेटे ने अपनी मां को मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मां और बेटे में मकान बंटवारे के लिए विवाद हुआ था। भाई ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। छोटे बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।

पूरा मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद क्षेत्र का है। यहां मोहल्ला नौसारा निवासी 58 साल की रत्ना देवी का अपने बेटे आकाश गुप्ता से मकान बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को मकान के बंटवारे को लेकर मां और बेटे के बीच कुछ लोगों की मौजूदगी में पंचायत हुई। पंचायत में समझौता करा दिया गया।

लेकिन बेटा अपनी ही मां से रंजिश मानने लगा। रविवार रात में पूरा परिवार सो रहा था। छोटे बेटे किशन गुप्ता ने बताया कि, रात में मौका पाते ही भाई आकाश ने मां के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। मां के शरीर में आग लगने के बाद चीखपुकार मचने लगी।

एसपी अपर्णा गौतम ने कहा -जांच शुरू  हैं 

घटना के बाद आरोपी बेटा मौके फरार हो गया था। परिवार और स्थानीय लोगों की मदद से मां को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां उनकी मौत हो गई। एसपी अपर्णा गौतम ने बताया ने बताया कि, बेटे और मां के बीच मकान बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते बेटे के ऊपर मां को जलाने का आरोप लगा है। तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

 

फ्रांस के आतंकी हमले के चलते मुन्नवर राणा के विवादित बयान पर FIR दर्ज

Leave a Reply