Thursday , March 23 2023

शीतकालीन सत्र न बुलाया जाना लोकतंत्र पर कुठाराघात : शिवपाल

लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने नए साल के पहले दिन केंद्र सरकार पर निशाना साधा। शुक्रवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा केंद्र सरकार द्वारा शीतकालीन सत्र न बुलाया जाना लोकतंत्र पर कुठाराघात है। सरकार किसानों की समस्या व समाधान पर तत्काल विशेष सत्र बुलाए. लोकतंत्र में जन आकांक्षा की अभिव्यक्ति, संवाद एवं असहमति के द्वार हमेशा खुले रहने चाहिए।

शिवपाल ने कहा कि अन्नदाताओं पर लाठियां बरसाने वाले सत्ता में बने रहने के काबिल नहीं हैं। लोकतंत्र में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन का अधिकार सभी को है, यही लोकतंत्र की ताकत है, बड़ी सी बड़ी समस्याओं को बातचीत के द्वारा हल किया जा सकता है, जन आकांक्षा के दमन और लाठीचार्ज के लिए लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है।

लोकतंत्र में जन आकांक्षा की अभिव्यक्ति

शिवपाल यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जन आकांक्षा की अभिव्यक्ति, संवाद एवं असहमति के द्वार हमेशा खुले रहने चाहिए। इसी क्रम में शिवपाल यादव ने कहा कि इसके मद्देनजर किसानों और विपक्ष की आम सहमति के बिना बनाए गए, इन कानूनों पर केन्द्र सरकार पुनर्विचार करे। शिवपाल का कहना है कि लोगों में व्याप्त असंतोष व आक्रोश को स्वर देने के लिए लिए एवं जनविरोधी नीतियों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने और जन संपर्क के उद्देश्य से प्रदेशव्यापी पदयात्रा का प्रारम्भ किया गया। गांव-गांव पहुंचे प्रसपाजन के पांव के संकल्प के साथ शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश के हर गांव में पहुंचना और पार्टी के विचारों को जनता तक पहुंचाना है।

यह यात्रा तीन चरणों में सम्पन्न होगी। पहले चरण में यह यात्रा 24 से 29 दिसंबर तक तक सम्पन्न हुई है। जबकि, दूसरे चरण में यह यात्रा 05 से 10 जनवरी तक तक सम्पन्न होगी और तीसरे चरण में यह यात्रा 17 से 23 जनवरी तक सम्पन्न होगी।

Leave a Reply