जौनपुर। खाना न देने से नाराज पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उसने खुद भी फांसी लगाने की कोशिश की। आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और घर में बांधकर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।
मामला जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मजडीहा गांव का है। साजिद का निकाह करीब छह वर्ष पहले आजमगढ़ के भादौ गांव निवासी फरीदा से हुआ था। उन्हें दो बच्चे ओबैद (5) और शिफा (3) वर्ष हैं। शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति-पत्नी में अनबन शुरू हो गई थी। इससे क्षुब्ध पत्नी तीन साल बाद से ही मायके में रह रही थी।
गुरुवार की रात करीब 11 बजे साजिद कहीं से घर आया और पत्नी से खाना मांगा। बच्चों के साथ सोई पत्नी ने खुद खाना लेकर खाने को कहा तो साजिद भड़क उठा। पति-पत्नी में विवाद के बाद साजिद ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर और गर्दन के पास कुल्हाड़ी से कई वार किए। मौके पर ही फरीदा की मौत हो गई।चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे तो साजिद खुद को भी फंदा लगाने की कोशिश कर रहा था। लोगों ने उसे पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर सूचना पुलिस को दी। एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार ने बताया कि खाना बनाने-खाने को लेकर विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी है। उसे गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है।
पहले की युवक की हत्या फिर महिलाओं के कपड़े पहनाकर बांध दिया पेड़ से, जानिए कहां है मामला?