Wednesday , March 22 2023

Sony ने दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया Xperia 5 II स्मार्टफोन, जानिए क़ीमत

टेक डेस्क: जापान की दमदार टेक कंपनी Sony ने लंबें इंतज़ार के बाद अपना Xperia 5 II स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया। Sony के इस स्मार्टफ़ोन को कई खास और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया हैं। यह स्मार्टफ़ोन यूजर्स को शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस दे सकता है। Sony के इस स्मार्टफोन को अभी सिर्फ यूएस और यूएके में लॉन्च किया गया है। हालांकि, अन्य देशों में इसके लॉन्च को लेकर कंपनी ने अभी कोई जानकारी नही दी हैं। सिंगल स्टोरेज में पेश किए गए इस स्मार्टफोन को यूजर्स मल्टीपल कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे।

 Sony ने दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया Xperia 5 II स्मार्टफोन,जानिए क़ीमत

क्या है Sony Xperia 5 II की क़ीमत

Xperia 5 II को सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। सोनी के इस स्मार्टफ़ोन की कीमत 899 EUR यानि लगभग 78,000 रुपये है। यूएस में यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और ग्रे तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। वहीं यूके में यूजर्स इस स्मार्टफ़ोन को ब्लैक, ब्लू, ग्रे और पिंक कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे। हालाकि कंपनी की साइट पर इसकी सेल डेट का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह स्मार्टफोन यूएस में 4 दिसंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Sony Xperia 5 II के फीचर्स

 

Sony ने दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया Xperia 5 II स्मार्टफोन,जानिए क़ीमत

Sony Xperia 5 II एंड्राइड 10 ओएस पर काम करता है और यह Snapdragon 865 प्रोसेसर से लैस है। इस स्मार्टफोन में 1080 x 2520 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.1 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। यह सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फोटोग्राफी के लिए Sony Xperia 5 II में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। फोन का प्राइमरी सेंसर 12MP का है। जबकि 12MP का सेकेंडरी सेंसर और 12MP का ही वाइड एंगल लेंस दिया गया है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 4000mAh की बैटरी उपलब्ध है और कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।

Leave a Reply