गोला खीरी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प. श्यामबिहारी मिश्र (पूर्व सांसद )के आवाहन पर मंडी शुल्क के विरोध में 6 दिवसीय आंदोलन के पांचवे दिन गोला मंडी समिति के गल्ला व सब्जी व्यापारियों ने मंडी समिति में प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि के लिये व्यापारियों ने हवन कर के ईश्वर से प्रार्थना कर प्रसाद वितरण किया गया।
जिलाध्यक्ष राममोहन सोनी युवा जिलाध्यक्ष पटेल अशोक कनोजिया ने कहा की सरकार की कथनी और करनी में भेद को समाप्त कर केंद्र सरकार की तरह राज्य में भी मंडी शुल्क को समाप्त कर देना चाहिये।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला चेयरमैन वीरेंद्र वर्मा जिला उपाध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह श्याम राजपूत नगर वरिष्ठ मंत्री सोमेश गुप्ता, कपिल मिश्रा राम शरण गुप्ता सुखदेव प्रसाद नगर महामंत्री पंकज सिंह जमाल अहमद राइन सुभाष गुप्ता युवा नगर अध्यक्ष गुंजन मिश्र ज्ञानचंद वर्मा आकाश वर्मा, विनोद गुप्ता, शिवम गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, दिलीप जायसवाल गुंजन गुप्ता , मनोज गिरी ,बेचे लाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे ।