Wednesday , June 7 2023

यूपी विधानसभा उपचुनाव: एक्जिट पोल हुए जारी, जानिए आखिर किसका रहा दबदबा?

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भाजपा बाज़ी मरती दिखाई दे रही है  37 प्रतिशत तथा समाजवादी पार्टी को 27 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। बहुजन समाज पार्टी को 20 फीसदी और छह सीट पर लड़ी कांग्रेस को आठ फीसदी वोट मिले सकते हैं। आइए जानते हैं कि किस सीट से कौन से दावेदार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं|

टूंडला विधानसभा सीट

– भाजपा से प्रेमपाल सिंह धनगर
– सपा से महाराज सिंह धनगर
– बसपा से संजीव चक

नौगंवा सादात विधानसभा सीट

– भाजपा से संगीता चौहान
– कांग्रेस से डॉ. कमलेश सिंह
– सपा से जावेद आब्दी
– बसपा से फुरकान अहमद

मल्हनी विधानसभा सीट

– भाजपा से मनोज सिंह
– सपा से लकी यादव सपा
– निर्दल धनन्जय सिंह
– बसपा से जय प्रकाश दुबे
– कांग्रेस से डॉ राकेश मिश्र।

बांगरमऊ विधानसभा सीट

– भाजपा से श्रीकांत कटियार
– सपा से सुरेश पाल
– बसपा से महेश पाल
– कांग्रेस से आरती बाजपेयी

घाटमपुर विधानसभा सीट

– भाजपा से उपेंद्रनाथ पासवान
– सपा से इंद्रजीत कोरी
– बसपा से कुलदीप शंखवार
– कांग्रेस से डॉ. कृपा शंकर

बुलंदशहर विधानसभा सीट

– भाजपा से उषा सिरोही
– बसपा से हाजी यूनुस
– कांग्रेस से सुशील चौधरी
– रालोद-सपा से प्रवीण कुमार

देवरिया विधानसभा सीट

– भाजपा से डॉ. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी
– सपा से ब्रह्माशंकर त्रिपाठी
– बसपा से अभय नाथ त्रिपाठी
– कांग्रेस मुकुन्द भाष्कर मणि त्रिपाठी
– अजय प्रताप सिंह पिंटू निर्दल

उपचुनाव सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी के साथ विपक्षी दलों के लिए काफ़ी अहम है। इन के नतीजों में अगर भाजपा जीतती है तो संदेश ये जाएगा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काम से जनता खुश है। प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के लिए यह मौक़ा अपने प्रदर्शन में सुधार का है। भाजपा ने इस चुनाव में अपना पूरा ज़ोर लगा दिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनो उप  मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉक्टर दिनेश शर्मा भी मोर्चे पर डटे थे। सरकार के मंत्री और प्रदेश भाजपा संगठन भी प्रत्याशी के पक्ष में लगे रहे।

Leave a Reply