लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के मामले आये दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। आज यानी शनिवार को भी कन्नौज में 13, जालौन में छह नए संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद यूपी में मरीजों की संख्या 12,648 पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 4858 है। अभी तक 7875 लोग पूरी तरह ठीक होने के बाद अपने घर लौट चुके हैं। जिसके बाद हमारा रिकवरी रेट 60% से अधिक है।
385 की मृत्यु की मौत :
कोरोना संक्रमण से कुल 385 की मृत्यु हुई है, जबकि आइसोलेशन वार्ड में 4868 लोग रखे गए हैं, फैसिलिटी क्वारंटाइन में 7450 लोग रखे गए हैं। बता दें, यूपी में 536 कोरोना मरीज मिलने के साथ ही एक दिन में अधिकतम मरीज मिलने का रिकॉर्ड शुक्रवार को बन गया। यही नहीं नोएडा में भी रिकार्ड 76 मरीज मिले और आगरा पहला ऐसा जिला बना जहां कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1009 हो गई है। इसी के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 12616 हो गई है।