रांची। हर दिन कुछ घाटनाएं ऐसी घट जाती है कि हम देखकर या सुनकर चौक जाते है, पर आज जो हम आपको बताने जा रहे है उसे सुनकर आप भी हैरान हो जायेगें । दरअसल रांची की रहने वाली एक महिला के पास एक दिन वाट्सएप पर एक वीडियो आया। यह वीडियो एक शादी का था। महिला ने जब वीडियो में दूल्हे का चेहरा देखा तो उसके होश उड़ गए। दूल्हा कोई और नहीं, बल्कि उसका पति इमरान ही था। इसके बाद उसने अपने पति को फोन पर उससे इस संबंध में बात की तो पति ने शादी करने की बात स्वीकार कर ली।
महिला का पति इससे पहले भी एक अन्य महिला से शादी कर चुका था। लगातार दूसरी बार धोखा होने पर महिला ने कड़ा निर्णय लेते हुए तीसरी शादी रचाने वाले पति को पुलिस से पकड़वा दिया। पति को गिरफ्तार करवाने के लिए पत्नी ने बहुत सूझबूझ से आरोपित पति को रांची बुलवाया और उसे पुलिस से पकड़वा दिया। आरोपित पति बिहार के गया जिले का डोभी का रहनेवाला है। पति फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है।
सोमवार को उसे जेल भेजा गया। पीडि़ता ने बताया कि गया के डोभी निवासी इमरान से उसकी शादी दिसंबर 2015 में गया में ही हुई थी। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा। इसी बीच पिछले साल पीडि़ता अपने मायके रांची आई तो पता चला कि इमरान किसी शादीशुदा महिला को लेकर फरार हो गया है। बाद में पता चला कि इमरान ने उससे शादी कर उसे गया में ही कहीं अलग रखा है।
इसी बीच उसने तीसरी शादी कर ली
तब भी पहली पत्नी ने रांची के महिला थाने में इमरान के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इस मामले में भी आरोपी इमरान के खिलाफ वारंट जारी था। रांची पुलिस ने इमरान को कई बार नोटिस भेजा था। उसके डोभी स्थित घर पर नोटिस चिपकाया गया था, लेकिन वह थाने में हाजिर नहीं हुआ। सितंबर के प्रथम सप्ताह में उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी हुआ था। पुलिस उसे पकडऩे के लिए गया जाने वाली ही थी। इसी बीच उसने तीसरी शादी कर ली। रविवार को उसके रांची आने की खबर मिली और पुलिस ने उसे दबोच लिया।