Wednesday , June 7 2023

इन आसान घरेलु तरीकों से आपको भी मिलेगा डैंड्रफ से छुटकारा 

लाइफस्टाइल डेस्क: आज के आधुनिक समय में हमें कभी भी कही भी उपस्थित होना पड़ सकता है। लेकिन अगर ऐसे में हमें खुद के साथ-साथ अपने बालों का भी ख़ास ख्याल रखने की ज़रूरत होती है। आधुनिक समय में प्रूदषण और तनाव की वजह से बालों की समस्या आम हो गई है। इनमें असमय बालों का पकना, गिरना और डैंड्रफ मुख्य हैं। विशेषज्ञों की मानें तो बालों में इस प्रकार की समस्या विटामिन-सी की कमी से होती है। आज हम आपको कुछ आसान और घरेलु उपचार बताने जा रहें हैं जिनसे बालों की इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। तो आइए जानते है क्या है यह घरेलु उपचार

इन आसान घरेलु तरीकों से आपको भी मिलेगा डैंड्रफ से छुटकारा 
इन आसान घरेलु तरीकों से आपको भी मिलेगा डैंड्रफ से छुटकारा

ऐसा कहा जाता है कि अगर नियमित अंतराल पर बालों को अच्छी तरह से नहीं धोते हैं, तो बाल गंदे होने लगते हैं। जबकि बालों में रूसी भी आ जाती हैं। साथ ही बालों का विकास रुक जाता है। इसके लिए जरूरी है कि बालों को नियमित अंतराल पर शैंपू से धोएं। जबकि बालों की मालिश भी करें। इसके लिए आप बादाम अथवा नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनसे बालों को पोषण मिलता है।

रूसी हटाने के लिए इन उपचारों का करे प्रयोग

1. बालों से रूसी हटाने के लिए नींबू, दही और तेल को मिलाकर बालों में लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद बालों को अच्छी तरह से धोएं। इस उपाय को सप्ताह में दो बार अपनाएं। इससे बालों की रूसी गायब या खत्म हो जाती है।

2. यदि आप चाहें तो रूसी से निजात पाने के लिए अंडे की जर्दी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे रूसी हट जाते हैं। एक चीज का ध्यान रखें कि इसकी गंध खराब होती है। अतः उप्लोग करने के बाद बालों को प्लास्टिक से कवर जरूर करें।

3. बालों से रूसी हटाने के लिए शैंपू की जगह बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। यह नेचुरल तरीके से रूसी को हटाने में कारगर उपाय है।

4. आप चाहे तो रूसी हटाने के लिए सेब के सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके यूज के 20 मिनट बाद बालों को धोएं। इसके इस्तेमाल करने से बालों की रूसी से निजात मिलता है।

5. आप चाहे तो माउथवॉश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अपनी आवश्यकतानुसार माउथवॉश और पानी ( एक चम्मच  माउथवॉश और नौ चम्मच पानी ) को मिलाकर बालों में लगाएं। हालांकि, इसे लगाने के बाद बालों को न धोएं।

 

Leave a Reply